उत्तराखंड

सुखबंत आत्महत्या प्रकरण में कांग्रेस का डीजीपी कार्यालय पर प्रदर्शन। एसएसपी ऊधमसिंहनगर को हटाने समेत सभी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग का ज्ञापन डीजीपी को सौंपा 

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। उधमसिंह नगर जनपद के किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या केवल एक व्यक्ति की मौत नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की चरमराती कानून व्यवस्था, संवेदनहीन शासन और सवालों के घेरे में खड़े पुलिस तंत्र का गंभीर प्रमाण है। जिस किसान ने न्याय की आस में अपनी पीड़ा रिकॉर्ड की और अंततः जीवन समाप्त करने को मजबूर हुआ, उसकी आवाज़ आज पूरे उत्तराखंड की आवाज़ बन चुकी है।

https://www.facebook.com/share/v/1C55BaExCg/

https://www.facebook.com/share/v/1H268p3xLd/

https://www.facebook.com/share/p/17sY2NY8Z5/

इसी न्याय की माँग को लेकर आज कांग्रेसजनों ने पुलिस मुख्यालय, देहरादून में प्रदर्शन कर स्पष्ट संदेश दिया कि इस मामले को दबाया नहीं जा सकता। हम निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की माँग करते हैं और इस पूरे प्रकरण में जिम्मेदारी तय करते हुए एसएसपी को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने की मांग करते हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार इस मामले में स्वयं कटघरे में खड़ी है और पुलिस विभाग के साथ मिलकर अपने चहेतों को बचाने का प्रयास कर रही है।

जब एक किसान न्याय मांगते-मांगते आत्महत्या कर ले और शासन-प्रशासन मौन साधे रहे, तो यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं बल्कि नैतिक पतन भी है। कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी समेत कांग्रेस के विधायक, संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।