Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर की निर्माणाधीन मंडी में भ्रष्टाचार,वाहन चलाने से पहले ही टूटने लगी सड़कें।पूर्व विधायक खोल चुके हैं मोर्चा,जांच हुई तो समाने आयेगी बड़ी अनियमिताएं

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर में निर्माणाधीन मंडी में अनियमिताएं खुलकर समाने आने लगी है।मंडी परिसर में बन रही वाहनों के चलने से पहले ही टूटने लगी है,तो चार वर्ष के बाद भी दुकानों का आवंटन न होना बड़े भ्रष्टाचार की तरफ इशारा कर रहा है। जांच हुई तो निर्माण में लगे ठेकेदारों और निर्माणदाई संस्था के अधिकारियों का पन्ना तय है।

https://www.facebook.com/share/v/1BzknNV2Kp/

ऊपर दिए लिंक में देखिए स्कूल में बच्चें की पिटाई पर हुआ हंगामा 

रुद्रपुर में विलासपुर रोड पर एएनझा इंटर कालेज के पीछे नवीन मंडी का निर्माण अब से करीब चार वर्ष पहले शुरू हुआ था। तत्कालीन विधायक राजकुमार ठुकराल और मंडी निदेशक निधि यादव ने 100 करोड़ की लागत से बनने वाली मंडी की नींव रखी थी, लेकिन अभी तक इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका है,सड़कें अधूरी है,तो दुकानों का आवंटन भी नहीं हो सका है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर जो आरोप लगाए हैं,वह बेहद गंभीर है,उनका साफ कहना है कि दुकानें आवंटन के नाम पर मोटी रकम की सुविधा शुल्क मांगा जा रहा।
इधर परिसर में बनाई जा रही सीसी सड़कें भी बेहद घटिया क्वालिटी की है। जिससे सड़कें वाहनों के चलने से पहले ही टूटनी शुरू हो गई है,कई जगहों पर दरारें साफ देखी जा सकती है। बताया जा रहा कि सबका का निर्माण करने वाले निर्माणदाई संस्था बेहद घटिया क्वालिटी का सामग्री लगा रही है। ऐसे यह सड़क वाहनों के चलते ही खत्म हो जायेगी।
इस मामले यदि सरकार ने जांच कराई तो बड़ा घोटाला निकलकर समाने आयेगा।