Latest:
उधमसिंह नगर

अपराध मुक्त समाज और पारदर्शी पुलिसिंग हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, एसएसपी । महिला सुरक्षा,नशा,यातायात और अपराधियों के सख्ती रहेगी प्राथमिकता ।

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में समन्वय गोष्ठी के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने पत्रकार बंधुओं से संवाद किया। मीडिया को पुलिस और जनता के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस का मुख्य ध्येय केवल अपराध रोकना ही नहीं, बल्कि आम जनमानस के भीतर सुरक्षा का भाव पैदा करना है।

https://www.facebook.com/share/v/1P7kNhydDT/

संवाद के दौरान एसएसपी ने पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निम्नलिखित प्रमुख प्राथमिकताओं को रेखांकित किया:

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य संवेदनशील एवं पारदर्शी पुलिसिंग का है, थानों में आने वाले प्रत्येक फरियादी को न्याय का अहसास कराना और पुलिस-जनता के बीच की दूरी को कम करना मुख्य लक्ष्य होगा।

महिला एवं बाल सुरक्षा (Zero Tolerance): महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति रहेगी। तत्काल FIR दर्ज कर त्वरित विवेचना के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी ने नशे के विरुद्ध ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, नशा तस्करी के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए केवल खुदरा विक्रेताओं पर ही नहीं, बल्कि मुख्य सप्लायरों (Kingpins) के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा।

साइबर क्राइम रिस्पांस

बढ़ते डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए साइबर सेल को आधुनिक बनाया जाएगा ताकि पीड़ितों की मेहनत की कमाई को समय रहते सुरक्षित किया जा सके।

सुगम यातायात व्यवस्था:

जनपद को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए यातायात प्रबंधन को वैज्ञानिक और सुव्यवस्थित तरीके से लागू किया जाएगा।

सघन सत्यापन अभियान (Verification Drive):* असामाजिक तत्वों और संदिग्धों की पहचान हेतु पूरे जनपद में बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।

मीडिया एवं कम्युनिटी पुलिसिंग:*सूचनाओं के बेहतर आदान-प्रदान के लिए मीडिया सेल को और अधिक सक्रिय किया जाएगा और अपराध नियंत्रण में आम जनता का सहयोग लिया जाएगा।