अम्बेडकर पार्क में ठेलियां लगने से भड़का दलित समाज। प्रदर्शन कर जताया रोष। विधायक ने मौके पर पहुंचकर किया पटाक्षेप

नरेन्द्र राठौर रुद्रपुर (खबर धमाका)। गांधी मैदान में आयाजित नारी वंदन कार्यक्रम के चलते प्रशासन द्वारा गांधी पार्क के पास लगने वाली ठेलियों को अम्बेडकर पार्क में स्थानांतरित किये जाने के विरोध में भीम आर्मी और बसपा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में एकत्रित हो गये और उन्होंने नारेबाजी के साथ जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। उनका आरोप था कि प्रशासन द्वारा पूर्व में भी यहां ठेली लगवाकर इस भूमि को गंदगी से पाट दिया गया। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को इस पार्क में हमेशा अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। साथ ही अन्य सामाजिक, राजनैतिक संगठनों द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी संविधान निर्माता के नाम से स्थापित इस पार्क में संविधान के विपरीत कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि यदि कल 13 जनवरी तक अंबेडकर पार्क को ठेलियों ने मुक्त नहीं कराया गया तो व्याापक आन्दोलन शुरू कर दिया जायेगा। इस दौरान उनकी सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल व कोतवाल धीरेन्द्र कुमार से भी वार्ता हुई। जिनसे सभी ठेली स्वामियों को नगर में अन्य स्थान पर कारोबार करने के लिए स्थान उपलब्ध कराकर अंबेडकर पार्क कल तक खाली कराने को कहा। प्रदर्शन करने वालों में दीपक कुमार सागर, एडवोकेट सुशील कुमार,इरशद अली, वीर सिंह,गोपाल गौतम, सुशील कुमार, राजेन्द्र कुमार, सुनील रस्तोगी, राजकुमार,वेक कुमार जाटव, सुरेश कुमार भारती, वकील अहमद मंसूरी, उमेश कुमार, छोटेलाल सहित कई लोग शामिल थे।


इधर मौके पर पहुंचे विधायक शिव ने कहा कि कुछ लोग भम्रण फैला रहे हैं कि अम्बेडकर पार्क में हमेशा ठेलियां लगेगी,जो गलत है। उन्होंने कहा कि गांधी पार्क में जब तक सरस मेला है,तभी तक ठेलियां लगी है। इसके बाद पार्क खाली हो जायेगा। उन्होंने कहा की ठेली व्यवसायियों की रोजी रोटी पर असर न पड़े इसलिए उन्हें कुछ दिनों के लिए अम्बेडकर पार्क में ठेली लगाने की सहुलियत दी गई है
