उत्तराखंड में धामी सरकार का जल्द हो सकता है विस्तार।सूची तैयार, पांच कैबिनेट मंत्री समेत 20 पार्टी नेताओं को दायित्व सौंपने की तैयारी।2027 के चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की तैयारी

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। उत्तराखंड में लंबे समय से चल रही धामी सरकार कैबिनेट विस्तार की चर्चा पर जल्द विराम लग सकता है,

पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल के विस्तार की तैयारी अंतिम चरण में है। साथ में 20 से अधिक दायित्व बांटे जाएंगे। दायित्वधारियों की सूची बन. चुकी है। हाईकमान से हरी झंडी मिलते ही पखवाड़े के भीतर ये दोनों कार्य होने लगभग तय माने जा रहे हैं।
पुष्कर सिंह धामी सरकार एवं भाजपा, दोनों चुनावी मोड में आ आ चुके हैं। धामी सरकार 23 मार्च को चार वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। यद्यपि, इससे पहले ही धामी सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों को आधार बनाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गत सात मार्च को हरिद्वार से चुनावी शंखनाद कर चुके हैं। गढ़वाल मंडल के बाद 21 मार्च को कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह धामी सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में जनसभा को संबोधित करेंगे। अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश में राजनीतिक स्थायित्व के संदेश के इस क्रम में पार्टी अपने विधायकों एवं कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ाने की तैयारी कर रही है। मंत्रिमंडल के विस्तार और दायित्व वितरण के माध्यम से पार्टी का मनोबल बढ़ाने के साथ ही संदेश भी दिया जाना है। धामी मंत्रिमंडल में वर्तमान में पांच सीट रिक्त हैं। कुल 12 में से मंत्रिमंडल की सात सीट भरी हैं।
