दिलीप ने छोड़ा कांग्रेस का साथ,भाजपा में हुए शामिल। विधायक शिव अरोरा व सांसद भट्ट ने किया स्वागत। पूर्व विधायक ठुकराल के मानें जाते करीबी
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर(खबर धमाका)। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए रुद्रपुर के बंगाली नेता दिलीप अधिकारी फिर भाजपा में लौट आए हैं। विधायक शिव अरोरा और सांसद अजय भट्ट ने उनका स्वागत किया।
गुरुवार को भाजपा के सोशल मीडिया सम्मेलन के दौरान उनकी वापसी हुई है। बताया जा रहा कि दिलीप की वापसी से पार्टी का एक धड़ा नाराज हैं। कई कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर टिप्पणी भी की है।
दिलीप पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के करीबी व बंगाली समाज के नेता बताए जा रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था, जिसके बाद उन्होंने वर्तमान विधायक शिव अरोरा के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया था।
गुरुवार को दिलीप की वापसी के बाद भाजपा से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं सीधे इसी का जिक्र किया है।