उधमसिंह नगर

हल्द्वानी में राशन की दुकानों पर जिलापूर्ति अधिकारी की रेड,मचा हड़कंप।पांच दुकानें मिली बंद,नोटिस जारी सोमवार को देना होगा जवाब, नहीं तो कार्रवाई की चेतावनी

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। सरकारी राशन की दुकानों पर लगातार मिल रही अनियमिताओं की शिकायत पर रविवार को जिलापूर्ति अधिकारी नैनीताल/उपायुक्त खाद्य विपिन कुमार ने टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में हल्द्वानी की पांच लोकसभा दुकानों पर ताले लटके मिले हैं। सभी बंद मिली दुकानों के संचालकों को विभाग द्वारा नोटिस देकर जबाब मांगा गया है। जिलापूर्ति के आचनक निरीक्षण से मनमानी करने वाले सस्ता गल्ला विक्रेताओं से में हड़कंप मचा हुआ है।
जिलापूर्ति अधिकारी/आयुक्त विपिन कुमार के मुताबिक शासनादेश अनुसार सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों को निर्धारित समय अंतर्गत न खोलने एवं हमेशा बंद होने की निरंतर शिकायत प्राप्त होने के दृष्टिगत रविवार को हल्द्वानी क्षेत्र ससरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीकम सिंह चुफाल सस्ता गल्ला विक्रेता मानपुर पश्चिम हल्द्वानी,श्रीमती पार्वती नेगी देवलचौड़ हल्द्वानी, श्री कुंदन शर्मा डहरिया हल्द्वानी,शैलेंद्र तिवारी तीन पानी हल्द्वानी,खीमानंद भगत गौजजली हल्द्वानी
की दुकान बंद पाई गई।दुकान बंद पाए जाने पर उपरोक्त समस्त सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकानों में मौके पर ही नोटिस चस्पा कर अपना अपना पक्ष रखे जाने हेतु सोमवार तक का समय दिया गया यदि तय समय पर तक सस्ता गल्ला विक्रेताओं के द्वारा अपना लिखित स्पष्टीकरण उपलब्ध नहीं कराया जाता है या स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई अमल में लायी जाएगी ।निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा।समस्त सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं के द्वारा प्रतिमाह खाद्यान्न का उठान समय अंतर्गत नहीं किए जाने पर तथा उनकी दुकानों से सम्बद्ध राशन कार्ड धारकों /उपभोक्ताओं को नियत समय पर खाद्यान्न का वितरण नहीं किए जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध नियम अनुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण करने वाली टीम में पूर्ति निरीक्षक राहुल डांगी, पूर्ति निरीक्षक अरुण खुल्बे एवं पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत भी मौजूद रहे।