उधमसिंह नगर

रुद्रपुर नगर निगम को प्रतिष्ठित स्कॉच पुरस्कार से सम्मानित होने पर डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने दी बधाई 

नरेन्द्र राठौर (खबर धमाका)- नगर निगम रूद्रपुर को कचरे के ढेर करे एक सुन्दर क्षेत्र में बदलने के साथ ही कचरे से उर्जा संयंत्र की स्थापना के माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रयासों के लिए दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेन्टर में आयोजित समारोह में प्रतिष्ठित स्कॉच पुरस्कार से सम्मानित किया जाने पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने नगर निगम के अधिकारियों को बधाई दी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, विवेक राय, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, डॉ0 अमृता शर्मा, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, ओसी गौरव पाण्डेय मौजूद थे।

———————————————–

 

error: Content is protected !!