Latest:
उधमसिंह नगर

परिजनों से विवाद के युवक छत पर चढ़कर दे दी छलांग लगाने की चेतावनी,मचा हड़कंप। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को नीचे उतारा।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर में परिजनों से विवाद के बाद युवक नशे में घर के चार मंजिले की छत पर चढ़ गया। जहां उसने अंदर से दरवाजे पर कुंडी लगाकर कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। सूचना पर पुलिस और फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और दरवाजे की कुंडी तोड़कर किसी तरह युवक पर काबू पाया।

ट्रांजिट कैंप दक्ष चौराहा स्थित कृष्णा विहार कालोनी निवासी लव कुमार उर्फ विक्की नशे का आदी है। बुधवार देर रात गृह क्लेश के बाद वह घर की चौथी मंजिल की छत पर पहुंच गया और मुख्य द्वार पर अंदर से कुंडी लगा दी। इसके बाद वह कूदकर जान देने की स्वजन को धमकी देने लगा। शोर शराबा होने

 

पर आसपास के लोग भी एकत्र हौ गए और पुलिस को सूचना दी। इस पर ट्रांजिट कैंप कोतवाली पुलिस फायर कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने एक घंटे तक युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद पुलिस कर्मियों और फायर कर्मियों ने लोहे के गेट की कुंडी तोड़कर छत में प्रवेश किया। जहां वह पुलिस कर्मियों को देखकर आक्रोशित हो उठा व पुलिस कर्मियों से भी उलझने लगा। पुलिस और फायर कर्मियों ने लव को काबू कर लिया। बाद में पुलिस उसे कोतवाली ले आई। कोतवाल मोहन पांडे ने बताया कि युवक का चालान कर स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।