करंट लगने से इलैक्ट्रेशियन झुलसा

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)। खटीमा में दुकान में बिजली के तार जोड़ते समय एक इलेक्ट्रेशियन को करंट लग गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। इलेक्ट्रेशियन का उप जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
ग्राम मझोला निवासी राजा राम(50) अरोरा मार्केट में एक दुकान में इलेक्ट्रेशियन का कार्य करता है। जो रविवार को अरोरा मार्केट में एक दुकान में बिजली के तार ठीक कर रहा था। इसी बीच उसे करंट लग गया। करंट लगने से राजा राम गंभीर रूप से झुलस गया। दुकान स्वामी ने उसे गंभीर हालत में उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि राजा राम का चेहरा व दाहिना हाथ झुलसा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
