उत्तराखंड

पंचेश्वर एंगलिंग साइट के विस्तृत विकास पर जोर, कमिश्नर द्वारा अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

चम्पावत(खबर धमाका)। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत द्वारा पंचेश्वर एंगलिंग बीट का दौरा किया गया। आयुक्त द्वारा मत्स्य विभाग चम्पावत द्वारा आवंटित बीट महासीर मत्स्य सरंक्षण समिति खायकोट मल्ला द्वारा गेम फिश महासीर के संरक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।आयुक्त द्वारा पंचेस्वर एंगलिंग साइट पर एंगलिंग मीट के माध्यम से एंगलर्स की संख्या में अधिक से अधिक वृद्धि करने व महासीर मत्स्य प्रजाति के सरंक्षण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

साथ ही आयुक्त श्री रावत द्वारा पंचेस्वर एंगलिंग साइट के विकास हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस मौके पर जनपद मत्स्य प्रभारी त्रिभुवन मौर्य, पर्यटन विकास अधिकारी श्रीमती लाता बिष्ट सहित एंगलिंग समिति के सभी सदस्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे