गुंडागर्दी की इंतहा,दिनदहाड़े पत्रकारों पर टेकी पिस्टल। मौके पर पहुंची पुलिस,एक पिस्टल बरामद पुलिस को 12 घंटे का अल्टिमेटम, कार्यवाही नहीं हुई तो मंगलवार पत्रकार एसएसपी का करेंगे घेराव।

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर अपराधियों को कानून का खौफ नहीं रहा है।आम आदमी पर हो रहे हमलों के आज दो पत्रकारों पर भी एसएसपी कार्यालय से चंद कदमों दूर बड़ी घटना हो गई,कार सवार दो बाप-बेटे ने मामूली से कहासुनी पर दो पत्रकारो पर पिस्टल टेक कर जान से मारने की कोशिश की। मौके पर भीड़ और पत्रकारों के आ जाने से आरोप एक पिस्टल फेंककर फरार हो गए हैं। मामले पुलिस को तहरीर सौप दी गई। घटना से पत्रकारों में भारी रोष है। पत्रकारों ने साफ चेतावनी दी कि मंगलवार दस बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो तो जिलेभर के पत्रकार एसएसपी मंजूनाथ टीसी का घेराव करेंगे। इसके आंदोलन शुरू किया जायेगा।
घटना सोमवार की है। पत्रकार और खबर धमाका के सम्पादक नरेन्द्र राठौर व मान्यता प्राप्त पत्रकार व टूडे हिदुस्तान के सम्पादक सौरभ गंगवार एसएसपी कार्यालय से निकले थे। मुख्य रोड पर भारत पैट्रोल पंप के पास ही एक सवार दो लोगों ने उनके साथ गाली-गलौच की, विरोध करने पर कार सवार लोगों ने गाड़ी रोककर उनपर पिस्टल टेककर जान से मारने की कोशिश करके सनसनी फैला दी,दिन दहाड़े हुई घटना मौके पर लोग सहम गए। मामले तत्काल पत्रकारों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। इस दौरान कार सवार भाग गए। लेकिन वह अपनी कर कुछ दूर पर छोड़कर फिर वापस आ गए,इधर भारी भीड़ एकत्र होने पर आरोपी दोनों पत्रकारों को धमकी देते हुए फरार हो गए, आरोपी पास में ही अपनी एक पिस्टल भी छोड़कर भागे है,जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने बरामद कर पुलिस को सौंप दिया है, मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। इधर घटना को लेकर पत्रकारों में भारी रोष है।
मामले पत्रकारों ने साफ कर दिया कि पुलिस घटना को गंभीरता से लेकर 12 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करे, नहीं तो मंगलवार 10 के बाद पूरे जिले के पत्रकार एसएसपी का घेराव करेंगे। जिसके बाद जरुरत पड़ी तो आंदोलन किया जाएगा।

