उधमसिंह नगर

नेत्रदान महादान, रुद्रपुर की 80 वर्षीय सत्या देवी की मृत्यु उपरांत आंखें दी दान

रुद्रपुर(खबर धमाका)। वसुंधरा इन्क्लेव फेज-2 निवासी समाजसेवी अशोक दुआ, राजेश दुआ, राकेश दुआ की माता जी श्रीमती सत्या रानी उम्र 80 साल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। उनके असमय निधन के पश्चात परिवारजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए नेत्रदान का पुण्य कार्य संपन्न कराया, जो मानवता के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता का परिचायक है। नेत्रदान के इस महत्वपूर्ण और कार्य को सफल बनाने में भारत विकास परिषद के नेत्रदान सेवा प्रकल्प के सहसंयोजक संजय ठुकराल ने परिवार से सम्पर्क कर मुरादाबाद स्थित सीएलगुप्ता आई इंस्टीटड्ढूट के साथ समन्वय किया। नेत्रदान टीम द्वारा ऑपरेशन कर इस पुण्य कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इस महान उपकार से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को रोशनी मिलेगी और श्रीमती सत्या देवी का यह अमूल्य दान जीवन को उजियारा प्रदान करेगा। इस मानवता के प्रेरणादायक कार्य के अवसर पर किच्छा के क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित संजय कुमार, मुकेश नारंग, अमित नारंग, अजय नारायण, अशोक कालरा, बॉबी टुटेजा, सुभाष गगनेजा, खैराती लाल गगनेजा, उज्जवल, सोनू, महेंद्र पोपली, सुदर्शन बजाज, सुशील बजाज समेत सैकड़ों लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। साथ ही नेत्रदान के इस पुण्य कार्य की भी जमकर प्रशंसा की।