उधमसिंह नगर

नेत्रदान-महादान,मृत्योपरांत भी देखेंगी प्रेम मदान की आंखें,अब उनकी आंखों से होगा दो लोगों के जीवन मे उजाला।सोचो डिफरेंट संस्था के अनुरोध पर हुआ नेत्रदान

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। गदरपुर निवासी श्री प्रेम मदान के देहावसान के पश्चात उनके पुत्र श्री गौरव मदान ने नेत्रदान हेतु सहमति दे एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

श्री प्रेम मदान के ब्रह्मलीन होने के समाचार पर सोचो डिफरेंट संस्था के संदीप चावला व विकाश भूसरी के अनुरोध पर महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एस के मित्तल की उपस्थिति में सी आर मित्तल नेत्रदान केंद्र के मेडिकल डायरेक्टर डॉ एल एम उप्रेती के निर्देशन में आई टेक्नीशियन मनीष रावतने कागजी औपचारिकता पूरी कर नेत्रदान की प्रकिया सम्पन्न की ।इस नेत्रदान के लिए महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने परिवार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सोचो डिफरेंट , भारत विकास परिषद एवम अन्य सभी स्वयंसेवी संस्थाओं का इस महती कार्य में योगदान के लिए आभार जताया।