उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में कांग्रेस से भी बड़ी हो चुकी भाजपा में गुटबाजी।श्रेय लेने की होड़ में महापौर और विधायक में गहरी हो रही खाई।महापौर के कार्यक्रम में संगठन के साथ ही पाषर्द भी नहीं आए नजर।शहर में होने के बाद सांसद और विधायक को निमंत्रण देना भी भूल गए महापौर 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर में भाजपा भी कांग्रेस की राह पर चलती नजर आ रही है।आलम यह कि श्रेय लेने की होड़ में विधायक और महापौर के कार्यक्रम दोनों में तलवारें खिंची हुई है।जिससे संगठन भी असहज होता दिख रहा है। हालत यह हो चुके हैं संगठन और पाषर्द भी पूरी तरह दो गुटों में बंटे नजर आ रहा।

https://www.facebook.com/share/v/197vsafnVC/

इस लिंक में देखिए कितने लोग हुए शामिल

रविवार को शहर के इंद्रा चौक पर महापौर ने त्रिशूल लगाने के लिए भूमि पूजन किया। इससे पहले चौक के दोनों तरफ सड़क की धुलाई की गई। फिर महापौर ने विधिवत ईंटें रखकर भूमि पूजन किया। उन्होंने डीडी चौक पर शीघ्र डमरू की स्थापना करने का भी एलान कर दिया। त्रिशूल की स्थापना के लिए भूमि पूजन करने से भोले भक्तों में खुशी की लहर है।

इधर रुद्रपुर में हुए इस महात्पूर्ण कार्यक्रम में पहुंचे लोगों की बात करें भाजपा के 22 पाषर्द में कुछ ही पाषर्द नजर नजर आए। यानि के 80 प्रतिशत पाषर्द इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। संगठन की बात करें तो सिर्फ शहीद भगत सिंह मंडल के अध्यक्ष ही महापौर के बगल में बैठे थे।

रविवार को शाम जब यह कार्यक्रम आयोजित हुआ था उससे कुछ देर पहले पांच मंदिर हुए कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट और विधायक शिव अरोरा भी मौजूद थे।

दोनों जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में क्यों नहीं पहुंचे इसको लेकर भी अब सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल बजह क्या है यह हर कोई समझ रहा। भाजपा में गुटबाजी पूरी तरह चरम में है।

आपकों बता दें कि महापौर ने जब शपथ ग्रहण की थी तब उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र देकर डीडी चौक व इंद्रा चौक डमरू और त्रिशूल की स्थापना कराने का पत्र सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंपा था।इधर पिछले दिनों विधायक शिव अरोरा ने देहरादून में इन्हीं मांगों का पत्र सीएम को सौंपकर इसे मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल कराने में कामयाबी हासिल की थी।

दोनों जनप्रतिनिधियों की एक ही मांग थी, लेकिन श्रेय लेने की होड़ ने दोनों में पिछले कुछ दिनों से चली आ रही खाई को ओर गहरा कर दिया है।

जो भाजपा के लिए मुसीबत बनता नजर आ रहा है। पार्टी के पदाधिकारी, पाषर्द और भाजपा से जुड़ी जनता सब परेशान हैं।