पिथौरागढ़ में फर्जी सिम गिरोह का पर्दाफास,पुलिस की छापेमारी में खुला नेटवर्क। कोतवाली झूलाघाट पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध सिम व आधार कार्ड किये बरामद। ऊंचे दामों में नेपाली नागरिकों को बेचते थे फर्जी सिम

रुद्रपुर(खबर धमाका)। पिथौरागढ़ के झूलाघाट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा झूलाघाट स्थित एक दुकान में दबिश दी। दबिश के दौरान भारी मात्रा में फर्जी सिम व आधार कार्ड बरामद किये। दो अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया ।

पुलिस के मुताबिक ब्रिजेश गढ़कोटी पुत्र बलदेव गढ़कोटी निवासी झूलाघाट, मूल निवासी ग्राम गढकोटी चम्पावत तथा मनोज गढ़कोटी पुत्र बलदेव गढ़कोटी निवासी उपरोक्त दोनों भाइयों द्वारा कस्बा झूलाघाट में मोबाइल गैलरी चलायी जा रही थी, जो भोले-भाले ग्रामीणों को सिम बेचते समय धोखे से एक के स्थान पर कई सिम कार्ड एक्टिवेट करवा कर अपने पास रख लेते थे और बाद में उन्हें ऊंचे दामों पर नेपाली नागरिकों व अन्य लोगों को बेच देते थे। इन फर्जी सिम कार्डों का इस्तेमाल साइबर ठगों द्वारा अपराध में किया जा सकता था।
बरामदगी:
• 38 सिम कार्ड
• 40 विभिन्न व्यक्तियों के आधार कार्ड फोटो कॉपी
• 3 व्यक्तियों के मूल आधार कार्ड
इस सफलता में शामिल पुलिस टीम:
• प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार
• अपर उप निरीक्षक कुबेर सिंह
• हेड कांस्टेबल राजेन्द्र शाह
• का0 प्रदीप मवाड़ी
जनजागरूकता संदेश – साइबर अपराध से बचाव
• सिम कार्ड केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही लें।
• अपने आधार कार्ड/पहचान पत्र की कॉपी किसी अज्ञात व्यक्ति को न दें।
• किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस/हेल्पलाइन 112 पर दें।
• OTP, बैंक डिटेल्स, पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।
