उधमसिंह नगर

धान के भुगतान को लेकर डीएम से मिले किसान

रचना राठौर(खबर धमाका)। डीएम उधम सिंह नगर नितिन भदोरिया से मुलाकात की। एक दर्जन किसान थे और उनसे यह कहा गया हाई कोर्ट में मेरे द्वारा जनहित याचिका जारी की गई थी जिसमें सरकार ने नैनीताल हाईकोर्ट में एफिडेविट लिख कर दिया था हम किसानों का धान गेहूं का भुगतान 24 घंटे से लेकर 1 हफ्ते के अंदर करेंगे। मेरा ही भुगतान आज 13 दिन हो गए ,अभी तक नहीं हो पाया। दुर्भाग्य देखिए किसानों ने कैसे दीपावली, छठ मनाई होगी। आप लोगों को सप्ताह के पहले सात दिनों के अंदर वेतन मिल जाता है और आज किसान फसल 6 महीने के बाद तैयार होती है , जिसमें बे मौसम बारिश, जंगली जानवर उसके बाद पालतू जानवरों को झेलते हुए जब किसान धान तोलने के लिए तोल केंद्र में आता है ,बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अचानक ही बेमौसम की बारिश हो जाती है । किसानो के क्या हालात होते हैं आप समझ सकते हैं ।उसके बाद भुगतान न होना यह तो बहुत घोर अन्याय वह कोट की अवेहेलना ठीक नहीं है। अभी भी किसानों का हर मंडी में धान पड़ा है। आढतियों की लिमिट पूरी हो चुकी है । किसान परेशान है, इस परिपेक्ष में डीएम उधम सिंह नगर श्री नितिन भदोरिया जी ने खाद्य रसद सचिव फैनई से बात की। नितिन भदोरिया जी ने बात करके हम लोगों का अवगत कराया कि उन्होंने यकीन दिलाया आज 4:00 बजे मुख्यमंत्री से लिमिट बढ़ाने के लिए मीटिंग है यकीन है यह कार्य आज ही हो जाएगा व भुगतान 3 दिन के अंदर हो जाएगा । अगर उसके बाद भी किसानों का भुगतान नहीं होगा निश्चित तौर पर अवहेना का केस नैनीताल हाईकोर्ट में करूंगा। यह बात डॉ गणेश उपाध्याय प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस ने कही ।