Latest:
उधमसिंह नगर

एसबीएस महाविद्यालय में वाणिज्य परिषद का गठन।कैलाश अध्यक्ष,ज्योति उपाध्यक्ष नियुक्त

रुद्रपुर(खबर धमाका)। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा वाणिज्य परिषद का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से कैलाश चौधरी को अध्यक्ष, ज्योति सिंह को उपाध्यक्ष, शिवम् आर्य को सचिव तथा गीतांजलि चौबे को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अवधेश नारायण सिंह तथा विभाग प्रभारी प्रोफेसर भारत सिंह राजपूत ने संयुक्त रूप से किया गया।
तत्पश्चात वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों द्वारा भाषण, गायन, कविता, नृत्य एवं पोस्टर प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ इंदु शेखर ममगाई, डॉ मनी साहनी तथा विकास पलाडिया रहे।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कैलाश चौधरी, द्वितीय स्थान आस्था मिश्रा तथा तृतीय स्थान ज्योति सिंह ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजलि, द्वितीय स्थान वंदिनी तथा तृतीय स्थान उमा ने प्राप्त किया। कविता वाचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राशि बाधवा, द्वितीय स्थान कैलाश चौधरी तथा तृतीय स्थान मनु शर्मा ने प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काजल सेन तथा द्वितीय स्थान सुहानी ने प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रितिका पांडे, द्वितीय स्थान शौर्य तथा तृतीय स्थान गीतांजलि चौबे ने प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि पढ़ाई लिखाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। विभागीय परिषदों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने एवं निखारने का एक मंच मिलता है। विभाग प्रभारी प्रोफेसर भारत सिंह राजपूत ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ चंद्रपाल द्वारा किया गया और उनके द्वारा विजयी प्रतिभागियों की घोषणा की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ सर्वजीत सिंह, डॉ मनोज पांडे, डॉ शैलजा जोशी, डॉ अपर्णा सिंह, डॉ इंदु शेखर ममगाई, डॉ दीपा वर्मा, छात्र संघ अध्यक्ष रजत बिष्ट, सचिव जसवंत सिंह, दक्ष कालड़ा, असलम, चंदन भट्ट, सुमित गंगवार, राशि, मनीष, अनामिका, खुशी गंगवार, सोनल श्रीवास्तव सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।