पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष ने विधायक शिव अरोरा से की मुलाकात।पत्र सौंपकर पूर्व विधायक ठुकराल पर लगाए गंभीर आरोप

रुद्रपुर(खबर धमाका)। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत राय अरोड़ा ने बुधवार को विधायक शिव अरोड़ा के जनता दरबार में शामिल होकर विधायक से मुलाकात कर नवीन मंडी को लेकर ज्ञापन सौंपा।

श्री अरोड़ा ने विधायक को सौंपे ज्ञापन में कहा कि रूद्रपुर में नवीन अनाज मण्डी संचालित हो गयी है तथा मण्डी में स्थित दुकानों की आवंटन की प्रक्रिया भी आरम्भ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल द्वारा अपने परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए फर्जी लाइसेन्स दर्शा कर समिति कर्मचारियों वे अधिकारियों से मिलीभगत करके दुकानों को आवंटित कराने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी अवगत कराना है कि राजकुमार ठुकराल के रिश्तेदारों की मंडी में मात्र एक दुकान है जिसमें अनेक लाइसैन्स दर्शा कर फर्जी लाइसैन्स के माध्यम से दुकाने आवंटित कराने का प्रयास किया जा रहा है । पूर्व विधायक द्वारा अपने प्रभाव का अनुचित लाभ लेकर भ्रष्टाचार के बल पर अपात्र लोगों के पक्ष में दुकाने प्राप्त की जा रही है। जबकि जो पात्र व्यक्ति है और उनके द्वारा अपने सभी वैध प्रपत्र पूर्व में जमा कर दिय गये है उन्हें दुकाने आवंटित नहीं की जा रहा है जिससे स्पष्ट है कि समिति में भ्रष्टाचार व्याप्त है जिसकी जाँच होना अति आवश्यक है। उन्होंने फर्जी लाइसैन्स निरस्त करने की मांग की।
