उधमसिंह नगर

पूर्व विधायक ठुकराल ने डीएम-एसएसपी से की कांवरियों की सुरक्षा की मांग। दर्जनों लोगों के साथ मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

नरेन्द्र राठौर।                                                      रुद्रपुर(खबर धमाका)। कांवर यात्रा के दौरान कांवरियों की सुरक्षा को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूर्व विधायक ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनपद उधम सिंह नगर से हजारों शिव भक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल व कावड़ यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। पिछले वर्षों में हरिद्वार से कावड़ लाने वाले श्रद्धालु कावड़ियों के ऊपर कुछ उपद्रवियों व असामाजिक तत्वों द्वारा हमला व कटाक्ष करने व उनपर आपत्ति जनक वस्तुएँ फैंकने के मामले सामने आ चुके हैं। जिससे समाज का वातावरण अशान्त व दूषित होता है। उन्होंने उधमसिंहनगर जिले में कावड़ियों की सुरक्षा के लिए व्यापक पुलिस बल तैनात होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उत्पातियों के विरुद्ध कड़ी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी की आवश्यकता है। ज्ञापन देने वालों में समाज सेवी संजय ठुकराल, राजवीर सिंह विर्क ,त्रिलोचन सिंह, पूर्व सभासद गोविंद राय, गणेश सरकार, ललित बिष्ट ,गिरधारी लाल गंगवार, राजू भुसरी, ललित कुमार, सोनू कुमार,रोहित सागर ,संजीव दिवाकर,बब्लू सैनी,प्रदीप कुमार,बंटी कोली,विशाल मेहर,जॉमी चंडा ,विक्की आहूजा, बंटी राजोरिया, हैप्पी चौहान, विपिन राजपूत ,विशाल सिंह, सुदांश , चेतन जोहरी, पवन राठौर, जगदीश पुजारी, अभय आदि लोग शामिल थे।