Latest:
उधमसिंह नगर

सपा की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रेखा भाजपा में शामिल।भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने दिलाई सदस्यता

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। लोकसभा चुनाव से पहले
उत्तराखंड में सपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रही रेखा यादव ने अपने कुनवे व साथियों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। रुद्रपुर में भाजपा कार्यालय पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा समेत अन्य भाजपाई ने उनका भव्य स्वागत किया।


मंगलवार को रुद्रपुर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन के बाद सपा की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रेखा,उनके पति प्रोफेसर मुलायम यादव समेत एक दर्जन लोगों ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा प्रत्याशी अजय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा और पीएम मोदी की सबक साथ , सबका विकास ने हर किसी के दिल में जगह बनाई है, जिससे सभी पार्टियों के के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
सपा की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रेखा यादव भी अब जय श्रीराम के नारे लगायेंगी।
इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।
कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों में मची भगदड़ थमने का नाम नहीं ले रही

error: Content is protected !!