गदरपुर ने 2.325 किलोग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर दबोचा।बाइक सवार तस्कर को पुलिस पीछा कर दबोचा,एक फरार

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। गदरपुर क्षेत्र में पुलिस ने 2,325 किलोग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया एसएसपी मंजूनाथ टीसी के मुताविक थानायक्ष गदरपुर भुवन जोशी के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने गत दिवस कनकटा चौराहे के पास चैकिंग कर रही थी. इस दौरान सकैनिया की तरफ से आ रहे एक मोटर साइकिल मे 02 व्यक्ति सवार को रोकने की कोशिश की गई, इस दौरान वाइक सवार भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर पीछे बैठे व्यक्ति को कनकटा चौराहे के पास ही रोक कर पकड लिया व मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति मौके से भाग गया। आरोपी ने अपना नाम मन्जीत कम्बोज पुत्र कश्मीर चन्द निवासी नूरपुर थाना-स्वार जनपद- रामपुर यूपी बताया है। आरोपी के बैंग से 2.325 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। पुछताछ में आरोपी ने अपने साथी का नाम मेहर सिह पुत्र गुरदीप सिह निवासी वाजेवाला थाना केलाखेड़ा जनपद उधमसिंह नगर वताया। पुलिस के मुताविक दोनों पार्टनरशिप में अवैध मॉटक पर्दाथों की सप्लाई का काम करते है।
