नवरंग वाटिका में हुआ भव्य राम कथा का आयोजन।10 दिवसीय राम कथा शुरू, शांतनु जी महाराज कर रहे कथावाचन।कथावाचक शांतनु जी महाराज ने आज नवरंग वाटिका में शुरू की राम कथा

रुद्रपुर(खबर धमाका)। मोक्षदायनी श्री राम कथा का आयोजन आज नवरंग वाटिका में आज से शुरू हो गया हैl आज प्रथम दिन कथावाचक शांतनु जी महाराज ने कथा के बारे में बताया l मुख्य यजमान के रूप में अजय श्रीवास्तव और कुलदीप तिवारी ने व्यास पीठ की पूजा की मुख्य यजमान अजय श्रीवास्तव ने कहा कि आज की दुनिया में अधर्म का प्रकोप बढ़ रहा है।

https://www.facebook.com/share/v/1CY58XJV6W/
हमारी संस्कृति और आध्यात्मिकता के बीज बोकर ही हम सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। इस राम कथा का उद्देश्य यही है। वहीं दूसरे अजमान अजय तिवारी ने कहा कि श्री राम का चरित्र युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण शिक्षा का स्रोत है, जो उन्हें साहस, बुद्धिमत्ता और ईमानदारी के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा देता है।
प्रवचन के दौरान, भक्तगण भावुक दिखाई दिए और “जय श्री राम” के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। 10 दिवसीय राम कथा हर दिन शाम 4 बजे नवरंग वाटिका में शुरू हुई है। संयोजक आचार्य श्री पवन पांडे ने रुद्रपुर के वासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करें।
