उधमसिंह नगर

कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय फुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता में हल्द्वानी बनी विजेता।नैनीताल को 5-1 हराकर जीती ट्राफी 

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय फुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता 2025-26 का समापन को सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,रुद्रपुर के क्रीड़ा प्रांगण में किया गया।

https://www.facebook.com/share/v/1JcbukdCwn/

https://www.facebook.com/share/v/1CcRuXYtoy/

https://www.facebook.com/share/p/1BzATSsngc/

आयोजक सचिव डॉ राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि उक्त प्रतियोगिता में महाविद्यालय रुद्रपुर हल्द्वानी,रामनगर,काशीपुर,खटीमा,बाजपुर,पाल कॉलेज हल्द्वानी एवं डी.एस.बी परिसर,नैनीताल कि कुल 8 टीमों ने प्रतिभाग किया.आज प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रामनगर तथा हल्द्वानी के मध्य खेला गया जिसमें हल्द्वानी ने रामनगर को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया.समापन सत्र के अवसर पर अध्यक्ष जिला ओलंपिक एसोसिएशन डॉ. नागेंद्र प्रसाद शर्मा एवं क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊँ विश्वविद्यालय,नैनीताल डॉ. संतोष कुमार द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का फाइनल मैच प्रारंभ किया गया.प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नैनीताल तथा हल्द्वानी के मध्य खेला गया जिसमें हल्द्वानी ने नैनीताल को 5-1 से हराकर फाइनल मैच जीता. समापन सत्र के अवसर पर सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर के प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह, अध्यक्ष जिला ओलंपिक एसोसिएशन डॉ. नागेंद्र प्रसाद शर्मा तथा क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊँ विश्वविद्यालय,नैनीताल डॉ. संतोष कुमार द्वारा विजेता तथा उपविजेता टीमों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. उक्त प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अखिलेश मंडल,सतनाम बाला,सुमित वैद,सागर रावत,भगवत मैर तथा रजत चौहान रहे. उक्त अवसर पर डॉ दीपक दुर्गापाल,लोकेश पांडे,जितेन्द्र बिष्ट,महेश बिष्ट आदि रहे