उत्तराखंड

अध्यक्ष नहीं महामंत्री का चुनाव लडेंगे हरीश अरोड़ा।अध्यक्ष पद के दावेदारी की चल रही खबरों का किया खंडन।व्यापारियों के लिए जेल भी काट चुके हैं हरीश  हरीश की दावेदारी मजबूत, दूसरे दावेदारों की उड़ी नींद 

नरेन्द्र राठौर।                                                             रुद्रपुर (खबर धमाका)। प्रांतीय उघोग व्यापार मंडल के रुद्रपुर में अगले महीने होने वाले चुनाव में हरीश अरोड़ा फिर महामंत्री पद की दावेदारी करेंगे। उन्होंने गुरुवार को हुआ चल रही अध्यक्ष पद की दावेदारी की खबरों का खंडन किया है। हरीश अरोड़ा के महामंत्री पद पर दावेदारी से अन्य दावेदारों की नींद उड़ गई है। माना जा रहा कि हरीश अरोड़ा के समाने अन्य सभी प्रत्याशी हल्के साबित होंगे।यानी हरीश अरोड़ा के सिर फिर महामंत्री का ताज सजना तय है।

रुद्रपुर में उघोग व्यापार मंडल के चुनाव की सरगर्मियां पूरे चरम है।अगले महीने चुनाव होने तय है। इधर अध्यक्ष व अन्य पदों के लिए कई दावेदार हैं के नाम समाने आ रहे हैं। वहीं वर्तमान महामंत्री हरीश अरोड़ा अध्यक्ष पद का चुनाव लडेंगे इसकी खबरें सोमवार को समाने आयी, लेकिन हरीश अरोड़ा ने इसका खंडन करते हुए महामंत्री पद चुनाव ही लड़ने की बात कही। हरीश शहर का जाना माना नाम है, उन्होंने व्यापारियों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है,तो व्यापारियों के लिए 90 दिन की जेल भी काट चुके हैं। समाजसेवा में भी उनकी बड़ी पहचान रही है। हरीश अरोड़ा पूर्व मंत्री और वर्तमान में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड के संमधी है,इसका फायदा भी उन्हें मिलेगा,इसकी बात कही जा रही है।

error: Content is protected !!