स्वस्थ्य विभाग की टीम ने रुद्रपुर में पकड़ा अवैध मेडिकल स्टोर। दवाएं जब्त,मेडिकल स्टोर स्वामी पर 25 हजार का जुर्माना

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर(खबर धमाका)। शहर में बिना रजिस्ट्रेशन और विना फार्मासिस्ट के संचालित मेडिकल स्टोर को स्वस्थ विभाग की टीम ने छापामार कर सीज कर दिया है। टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक पर 25000 हजार का जुर्माना भी लगाया है। टीम ने मेडिकल स्टोर पर मिली दवाएं जब्त कर ली है।


जब्त दवाएं व अवैध मेडिकल स्टोर संचालक के साथ स्वास्थ्य विभाग, औषधि निरीक्षक व राजस्व विभाग की टीम
जानकारी के मुताबिक किसी ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत की थी कि रुद्रपुर के संजय नगर खेड़ा में अवैध मेडिकल स्टोर का संचालन हो रहा है। शिकायत पर गुरुवार को एसीएमओ डा हरेन्द्र मलिक,बरिष्ट औषधि निरीक्षक डा.नीरज कुमार,नयाब तहसील सुरेश चंद्र बुडलाकोठी ने वार्ड 11 संजय खेड़ा में मौजूद दयाल मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जांच में पता चला कि मेडिकल स्टोर का रजिस्ट्रेशन नहीं है और न ही कोई फार्मासिस्ट है, मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहे दयाल मंडल 12 वीं पास है। टीम मौके पर खाली बोतल,लगे हुए इंजेक्शन भी बरामद किए है, टीम ने मौके से भारी मात्राओं में दवाएं और इंजेक्शन बरामद किए हैं, बायोमेडिकल बेस्ट मिलने पर विभाग ने 25 हजार का जुर्माना लगाते हुए दवाएं जब्त कर ली है।
