जनता से मुंह की खानें वाले,एआई से फर्जी वीडियो बनाकर कर रहे मुझे बदनाम,गंगवार।मतदान से पहले सुरेश गंगवार ने भंगा सीट से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पर लगाए गंभीर आरोप। जनता से कि अपील सोच-समझकर करें मतदान।वीडियो में सुनिए पूरी बात

रुद्रपुर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर की भंगा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी रेनू गंगवार के पति सुरेश गंगवार ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी बुशरा मलिक के पति पर अहमद शहनबाज के सवालों का बम छोड़ दिया। आरोप है अहमद के परिवार ने देहरादून में कब्रिस्तान तक बेच दिया था। कुछ वर्ष पूर्व वह विदेशी हथियारों के साथ गिरफ्तार हुए थे। मुस्लिम समाज में जहां शराब पिलाना हराम है वहीं कांग्रेस प्रत्याशी वोट के लिए यह काम भी कर रहे हैं।

https://www.facebook.com/share/v/1CRVLLb1Df/
ऊपर दिए लिंक में सुनिए निर्दलीय प्रत्याशी रेनू गंगवार ने कांग्रेस प्रत्याशी पर क्या लगाए गंभीर आरोप
रविवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता करते हुए सुरेश गंगवार ने कहा कि सोमवार को मतदान है सभी लोग शांति पूर्वक सोच समझकर मतदान करें। उन्होंने कि कांग्रेस प्रत्याशी जो पिछले दस वर्षों से गायब थे अब निकलकर आए हैं और एआई के माध्यम से उनकी फर्जी वीडियो बनाकर बदनाम करने का काम कर रहे हैं, जिसमें उनके कुछ करीबी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोगों जनता का हितैषी बनने का का काम कर रहे हैं उनके परिवार ने देहरादून में कब्रिस्तान की तक बेच दी है। मुस्लिम समाज में एक तरफ जहां शराब पिलाने का हराम समझ जाता है,वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जो अपने आपको सबसे बड़ा मुसलमान बताकर वोट मांग रहे,वह अपने कार्यालय पर लोगों को शराब पिलाकर रहे है।इसको लेकर एक फतवा भी जारी हो चुका है। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार पिछले लंबे समय से क्षेत्र की सेवा कर रहा है। हिंदू, मुस्लिम,सिख सभी समाज की हमारी परिवार ने हमेशा पूरी सेवा की है,और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने जनता से अपील की सभी मतदाता शांतिपूर्ण तरीके से सोच समझकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।
