उत्तराखंड

मैंने अपनी पूरी सांसद निधि की खर्च,भट्ट।सांसद निधि खर्च करने में हुई कंजूसी पर केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने जारी किया बयान। खबरों को बताया मिथ्या, बोले शत प्रतिशत धनराशि खर्च करने की दी मंजूरी

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका) केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने सांसद निधि न खर्च किए जाने लेकर खबरों को मिथ्या बताते हुए कहा कि उनके स्तर से अब तक संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए शत प्रतिशत सांसद निधि खर्च कर दी गई है। नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले के मुख्य विकास अधिकारियों को शत प्रतिशत सांसद निधि खर्च के स्वीकृति पूर्व में ही दे दी गई है। श्री भट्ट ने बताया कि इस प्रकार की खबरें झूठ है उनके स्तर पर पूर्ण सांसद निधि विकास कार्यों के लिए दी जा चुकी है।

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से अनर्गल, झूठी एवं मिथ्या खबरों के माध्यम से भ्रामकता फैलाई जा रही है जिसकी वह कड़ी निंदा करते हैं श्री भट्ट ने कहा कि उनके द्वारा संसदीय क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों के लिए शत प्रतिशत सांसद निधि खर्च की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि दोनों जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों को उनके द्वारा सांसद निधि के स्वीकृति पूर्व में ही दे दी गई हैं। श्री भट्ट ने बताया कि संसद अपने स्तर पर सांसद निधि जारी करते हैं और उन विकास कार्यों की मॉनिटरिंग करना प्रशासन का कार्य है उनके द्वारा यदि पूर्ण रूप से शत प्रतिशत सांसद निधि खर्च कर दी गई है तो उन कार्यों को धरातल पर अमली जामा पहनाना प्रशासन की जिम्मेदारी है उन्होंने नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों के प्रशासन को भी स्पष्ट कहा है कि सांसद निधि पूर्ण रूप से दी जा चुकी है अब उन सभी कार्यों को पूर्ण करने की जिम्मेदारी प्रशासन की है। और उन्होंने पुनः कहा कि उनके स्तर पर संसदीय क्षेत्र की संपूर्ण सांसद निधि विकास कार्यों को स्वीकृत कर धनराशि आवंटित की जा चुकी है।