उत्तराखंड

रुद्रपुर में त्रिकोणीय मुकाबला हुआ तो भाजपा की एकतरफा होगी जीत!कांग्रेस के की जमीन से जुड़े पदाधिकारी थाम सकते हैं भाजपा का दामन। तीसरे नंबर पहुंच सकती है कांग्रेस!भाजपा ने की वार्डों को रखा होल्ड पर

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। रुद्रपुर में लगातार कमजोर हो रही कांग्रेस निकाय चुनाव में भी किंतु परंतु में उलझी हुई है। ऐसे हालात में रुद्रपुर मे त्रिकोणीय मुकाबला होनी की असर नजर आ रहा रहे हैं। ऐसा हुआ तो भाजपा की एकतरफा जीत तय मानी जा रही तो कांग्रेस अपने सबसे बुरे दौर का सामना करेंगी।कहां तो यह भी जा रहा कि इस बार त्रिकोणीय मुकाबला हुआ तो कांग्रेस तीसरे नंबर पर खिसक जायेगी। पार्टी में लंबे समय से आश लगाए बैठे कई बड़े चेहरे भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

https://www.facebook.com/share/v/1FJhTLiLhw/

https://www.facebook.com/share/v/1BGWcvUbgw/

लिंक में देखिए चुनाव से जुड़ी ख़बरें 

उत्तराखंड में निकाय चुनाव का बिगुल फुंक चुका। कल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऊधमसिंहनगर में रुद्रपुर नगर निगम की सीट को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है।इस सीट से एक तरफ कांग्रेस और भाजपा है तो तीसरे दावेदार के रुद्रपुर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल चुनाव लडेंने का ऐलान कर चुके हैं। कांग्रेस में दावेदारी करने वालों की बात करें तो उनमें कोई भी भाजपा को चुनौती देने के लिए मैदान में खड़ा हो पायेंगे इसकी उम्मीद ही कम है,इसकी मुख्य वजह की है, पहली वजह यह है कि कोई भी बड़ा चेहरा नहीं है,जो दावेदार उनकी कुछ क्षेत्रों तक ही पहचान है,शहर में कांग्रेस का संगठन कितना मजबूत है यह किसी से छिपा नहीं है। विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस संगठन की बजह से हारी थी,तो पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मैदान में उतरकर सबसे ज्यादा नुक्सान कांग्रेस को ही पहुंचाया था।इस बार यदि त्रिकोणीय मुकाबला हुआ तो मतदान से पहले कांग्रेस लड़ाई से बाहर हो जायेगी ऐसा माना जा रहा है।
अभी जो चर्चा चल रही उसमें कहा जा रहा कि कांग्रेस को सिर्फ ठुकराल ही बचा सकते हैं, ठुकराल ने भी साफ कर दिया है का वह निकाय चुनाव जरुर लड़ेंगे। यानी यदि कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो फिर कांग्रेस और भाजपा के समाने ठुकराल मैदान में नजर आएंगे। चर्चा यह भी कांग्रेस के कई बड़े चेहरे, पाषर्द इंतजार में हैं,कि कब दोनों पार्टियां अपने अपने महापौर पद के दावेदारों का ऐलान करती है। भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व पाषर्दों के लिए कई सीटें होल्ड भी रखी है, जहां पर उन्हें टिकट दिया जायेगा।
फिलहाल रुद्रपुर में हर कोई कांग्रेस और भाजपा के अगले कदम का इंतजार कर रहा है।

error: Content is protected !!