Latest:
उधमसिंह नगर

ऊधमसिंहनगर में एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर चला सघन सत्यापन एवं चेकिंग अभियान।जनपद भर में 42 पुलिस टीमों की बड़ी कार्रवाई, संदिग्धों पर कसी नकेल

रुद्रपुर(खबर धमाका) एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर सभी थाना/कोतवाली प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान जनपद में 42 टीमों ने विभिन्न स्थानों पर 1000 से ज्यादा लोगों का सत्यापन किया, वहीं 100 से ज्यादा लोगों का चालान काटा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर अजय गणपती के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संपूर्ण जनपद में सघन सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।

एसएसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच सुनिश्चित करें।

सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर बाजारों तक रही सख्ती

उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। इन टीमों द्वारा सीमावर्ती चेक पोस्टों, आंतरिक मार्गों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आकस्मिक रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनपद में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई। साथ ही संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके पहचान पत्रों, निवास संबंधी दस्तावेजों एवं गतिविधियों का सत्यापन किया गया।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए चालान की कार्रवाई भी की गई।

42 पुलिस टीमों द्वारा की गई व्यापक सत्यापन कार्रवाई

➡️ दिनांक 16/05/2026 को संपूर्ण जनपद में 42 पुलिस टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर सत्यापन एवं चालानी कार्रवाई की गई, जिसका विवरण इस प्रकार है—

➡️ कोतवाली जसपुर: 31 सत्यापन, 05 चालान

➡️ कोतवाली कुंडा: 30 सत्यापन, 08 चालान

➡️ कोतवाली काशीपुर: 75 सत्यापन, 20 चालान

➡️ कोतवाली आईटीआई: 29 सत्यापन, 01 चालान

➡️ कोतवाली बाजपुर: 01 चालान

➡️ कोतवाली केलाखेड़ा: 09 सत्यापन, 09 चालान

➡️ कोतवाली गदरपुर: 36 सत्यापन, 04 चालान

➡️ कोतवाली दिनेशपुर: 30 सत्यापन

➡️ कोतवाली पंतनगर: पुलिस एक्ट में चालान

➡️ कोतवाली ट्रांजिट कैंप: 19 सत्यापन

➡️ कोतवाली रुद्रपुर: पुलिस एक्ट में चालान

➡️ कोतवाली किच्छा: 46 सत्यापन, 05 चालान

➡️ थाना पुलभट्टा: 20 सत्यापन, 05 चालान

➡️ कोतवाली सितारगंज: 95 सत्यापन, 09 चालान

➡️ कोतवाली नानकमत्ता: 14 सत्यापन, 05 चालान

➡️ कोतवाली खटीमा: 110 सत्यापन, 07 चालान

थाना झनकइया: 61 सत्यापन, 12 चालान

एसएसपी के निर्देश: अभियान रहेगा निरंतर जारी*

एसएसपी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार नियमित रूप से सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जनपद में असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके एवं आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके।

जनपद पुलिस की आमजन से अपील

जनपद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने किरायेदारों, घरेलू सहायकों एवं कर्मचारियों का समय पर सत्यापन अवश्य कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।