बड़ा अपडेट:यह स्पष्ट है कि ठुकराल की भाजपा में अभी ज्वाइनिंग नहीं हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने जारी किया पत्र भाजपा के किसी कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे ठुकराल बिना सर्त भाजपा प्रत्याशी को दिया है समर्थन
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। यह स्पष्ट किया जाता है कि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की भारतीय जनता पार्टी में अभी तक ज्वाइनिंग नहीं हुई है। पूर्व विधायक ठुकराल ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व के समक्ष जाकर रुद्रपुर भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा को बिना शर्त समर्थन का प्रस्ताव किया था, जिसके आधार पर उन्होंने अपना समर्थन देने की घोषणा की है।चूंकि राजकुमार ठुकराल की भाजपा में अभी तक ज्वाइनिंग नहीं हुई है इसलिये वह पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।
https://www.facebook.com/share/v/1Cxn9P9tK2/
https://www.facebook.com/share/v/194vzzNjqT/
यह पत्र आज भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने जारी कर ठुकराल के भविष्य पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आपको बता कि तीन दिन पहले पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने देहरादून जाकर सीएम पुष्कर सिंह, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने कल अपना व अपने भाई का नामांकन वापस ले लिया था,आज उन्होंने अपने आवास पर पत्रकारों से रुबरु होते हुए भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा को चुनाव लड़ाने का ऐलान किया और फिर भाजपा के चुनाव कार्यालय पहुंचे थे, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में भी भाग लिया है, लेकिन देर शाम भाजपा के जिला अध्यक्ष ने पत्र जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी है, बताया जा कि विधायक शिव आरोरा की नाराज़गी के चलते जिलाध्यक्ष को पत्र जारी कर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी है।
ऐसे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को लेकर फिर संसय के बादल छाने लगे हैं। लोगों पहले ही उनके निर्णय पर सवाल उठा रहे हैं।