पंतनगर यूनिवर्सिटी में 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज़ को “Overall Best Stall Award” से सम्मानित

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। देश के प्रसिद्ध और हरित क्रांति की जनने पंतनगर यूनिवर्सिटी में 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज़ को “Overall Best Stall Award” से सम्मानित किया गया। यह गौरवपूर्ण सम्मान पूर्व मुख्यमंत्री /राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जी द्वारा प्रदान किया गया। इस उपलब्धि में Rohit Gumber (CEO), Diwakar (Sales Head), YUG, Sarthak Akansha , bhullar, Mihir , palvinder, kapil,RAHUL ,Savita एवं जय गुरुदेव इंडस्ट्रीज़ के अन्य समर्पित स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह सम्मान हमारे नवाचार, गुणवत्ता, टीमवर्क और किसानों के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

