उत्तराखंड

गदरपुर ब्लाक प्रमुख की तैयारी कर रही जसविंदर कौर के हाईस्कूल के दस्तावेज फर्जी।सभासद ने एसएसपी को पत्र भेजकर की कार्रवाई की मांग।दसवीं की मार्कशीट में दर्ज है जिस स्कूल का नाम,उस स्कूल के प्रधानाचार्य ने लगाई फर्जी होने की मुहर

रुद्रपुर(खबर धमाका)। गदरपुर ब्लाक प्रमुख बनने की कवायद में जुटी विजयनगर तृतीय की क्षेत्र पंचायत सदस्य जसविंदर कौर की दसवीं की मार्कशीट फर्जी होने का मामला समाने आया है, गदरपुर के सभासद ने इसको लेकर एसएसपी और जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है। शिकायत कर्ता ने जसविंदर कौर की दसवीं की मार्कशीट जिस स्कूल से जारी होने बताई गई है,उस स्कूल के प्रधानाचार्य का लेटर पेट भी लगाया है, जिसमें मार्कशीट फर्जी होने की पुष्टि की गई है।

https://www.facebook.com/share/p/19mSto41pj/

https://www.facebook.com/share/v/177pURLFDw/

https://www.facebook.com/share/p/16ujk5QBUC/

गदरपुर के सभासद परमजीत उर्फ टम्टा ने एसएसपी को लिखे पत्र में कहा कि क्षेत्र के विजयनगर तृतीय से जसविंदर कौर निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई है। उन्होंने अपने नामांकन में दसवीं की मार्कशीट लगाई है,जो फर्जी है। शिकायतकर्ता ने जिस स्कूल से जसविंदर कौर का दसवीं पास होना दिखाया गया है उस स्कूल के प्रधानाचार्य का पत्र भी लगाया है,जिस जसविंदर कौर की मार्कशीट में जो नंबर दर्ज है,उस नंबर से कु. अमनदीप कौर का पास होना दर्शाया गया है। यानी अमनदीप कौर की नंबर अंकित कराकर जसविंदर कौर ने फर्जी मार्कशीट बनवाकर अपने आपको को दसवीं पास दिखाया है।

इधर शिकायत कर्ता ने जिला निर्वाचन अधिकारी से जसविंदर कौर की सदस्यता तत्काल निरस्त कर उनके खिलाफ धोखाधड़ी की कार्रवाई की मांग की है।

बताते हैं जसविंदर कौर को निर्विरोध निर्वाचित कराकर उनका परिवार ब्लाक प्रमुख के पद काबिज होने की जुगत में लगा था, क्षेत्रिय विधायक का भी उसे पूरा सर्पोट मिला हुआ था, मतगणना के दौरान इसकी तस्वीरें भी समाने आ चुकी है।

हालांकि भाजपा ने अपना प्रत्याशी ज्योति ग्रोवर को बना दिया है