उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में उफनाई कल्याणी,सैकड़ों घर में भरा पानी।सिस्टम की लापरवाही से मुसीबत में फंसे लोग हर बार नदी का गला घोंटने वालों का होता है चिन्हिकरण,फाइलों में दब जाती है हकीकत

रुद्रपुर(खबर धमाका)। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच रुद्रपुर की कल्याणी नदी फिर उफना गई है। सैकड़ों घरों में पानी भर चुका है,तो लोग सहमें हुए हैं। राहत बचाव के काम भी शुरू हो चुके हैं।इधर कल्याणी नदी पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई न होने से सिस्टम कटघरे में खड़ा हो गया है।

https://www.facebook.com/share/v/1Y8yd1JviM/

https://www.facebook.com/share/v/1EmKmAedjr/

https://www.facebook.com/share/v/1CtB9fHq7c/

ऊपर दिए लिंक में देखिए कल्याणी नदी के जल स्तर की ग्राउंड रिपोर्ट 

रुद्रपुर समेत आस पास के क्षेत्र में पिछले 48 घंटों से लगातार बारिश होने के बाद, बुधवार को कल्याणी नदी ने अपना रुप दिखाना शुरू कर दिया है।शहर के बीचों-बीच से गुजर रही नदी जगतपुरा से लेकर पहाड़गंज, शांति कालौनी तक के लोगों का ड्रा रही है, जगतपुरा के मुखर्जीनगर,शिवनगर,आवास विकास,खेड़ा, भूत बंगला, रम्पुरा समेत कई क्षेत्रों में लोगों के घरों में पानी भर चुका है।कई जगह की सड़कों पर पानी तेज रफ्तार से वह रहा है। क्षेत्र के समाजसेवी सुशील गाबा, भाजपा नेता राधेश शर्मा, पाषर्द कैलाश राठौर समेत तमाम लोगों लोगों को जागरूक करने के साथ ही सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रहे हैं।
इधर रुद्रपुर में कल्याणी नहीं कहर को लेकर प्रशासन की लापरवाही खुलकर समाने आई है।2022 में शहर में जब कल्याणी नदी ने पूरे शहर को डुबो दिया था,तभी से नदी के किनारों पर हुए अतिक्रमणकारियों को इसके लिए जिम्मेदार माना गया था। प्रशासन की तरफ से हर बार अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर उन्हें हटाने की बात कही जाती है, लेकिन राजनीतिक दबाव में प्रशासन हर बार चिन्हिकरण की फाइल दबाकर बैठ जाता है,जिसका खामियाजा पूरे शहर को भूगतान पड़ रहा है।