काशीपुर और जसपुर पुलिस ने दो चैन स्नैचिंग आरोपी दबोचे।यूपी के है चैन स्नैचर, एक चैन और 45 हजार रुपए समेत घटना में प्रयुक्त बाईक भी बरामद

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)। जनपद की काशीपुर और जसपुर पुलिस ने चैन स्नैचिंग गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक चैन समेत 45 हजार रुपए बरामद किए। घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो चैन स्नैचिंगों को गिरफ्तार किया है। रविवार को एसपी काशीपुर अभय सिंह और सीओ अनुषा बडौला ने प्रेस कांफ्रेंस में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 14 जुलाई 24 को एक बुजुर्ग महिला से दो लोगों ने चैन झपट ली थी। इसकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसके अलावा चमनबाग जसपुर निवासी मीनाक्षी पांडे पत्नी मनोज कुमार मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी कि 11 जुलाई 24 को सुबह 7 बजे घर से अपने साथी के साथ स्कूटी में स्कूल कासमपुर को जा रही थी। तभी कासमपुर रोड पीछे से आ रहे बाईक सवार लोगों ने गले मे पहनी हुई सोने की चैन छीन ली। एसपी काशीपुर ने बताया कि दोनों थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से चैन स्नैचिंग की घटनाओं को रोकथाम को अभियान शुरू किया। चौकी कटोराताल क्षेत्र में लगे करीब 150 से अधिक कैमरे खंगाले। कैमरों में कुछ संदिग्ध नजर आए। पुलिस शनिवार को चौकी सूतमिल क्षेत्र में चैकिंग कर रही। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि काशीपुर हरिद्वार हाइवे पर बाईक पर दो संदिग्ध खड़े हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच वहां खड़े संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम मुकुल पुत्र रूपचंद्र निवासी ग्राम भागीजोत थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर व मनोज कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम हर्रावाला थाना रेहड़ जिला बिजनौर बताया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त बाईक कब्जे में ली। एसपी काशीपुर ने बताया कि दोनों ने एक चैन को बेच दिया, उसकी रकम 40,500 रुपये बरामद किए गए। एक चैन बरामद की। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह बेरोजगार व पढ़े लिखे नहीं है शराब पीने के आदि है। शौक पूरा करने के लिए चोरी व झपट्टामारी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास कर रही है। इस दौरान कोतवाल काशीपुर आशुतोष कुमार सिंह, जसपुर कोतवाल हरेंद्र चौधरी,एसएसआई सतीश कुमार शर्मा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
