पुत्र पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से किच्छा विधायक बेहड नाराज,बुलाई महापंचायत पुलिस में मची खलबली, मुश्किलें बढ़नी तय

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। रुद्रपुर में तीन दिन पहले वार्ड नंबर 39 के पाषर्द सौरभ राज बेहड पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से किच्छा विधायक तिलक राज बेहड काफी नाराज़ नजर आ रहे, उन्होंने मंगलवार आज अपने आवास पर बैठक की घोषणा कर अगली रणनीति बनाने का ऐलान कर दिया है।बेस्ड के इस ऐलान से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।

https://www.facebook.com/share/v/1AW3MzwRok/
https://www.facebook.com/share/v/1BVK8wSVtq/
https://www.facebook.com/share/p/1C6GGeCkPQ/
गौरतलब कि रविवार को शाम पाषर्द सौरभ अपने घर से निकले थे,बताते कि घर से चंद कदम दूरी पर बाइक सवार नकाबपोश ने उनपर हमला बोल दिया था। गंभीर अवस्था में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद किच्छा विधायक तिलक राज बेहड, महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत सैकड़ों लोगों ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी, साथ ही कड़ी कार्रवाई की भी मांग की थी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी फोन पर किच्छा विधायक बेहड से बात कर जानकारी ली थी।
इधर घटना के 48 घंटे के बाद भी अभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से किच्छा विधायक तिलक राज बेहड काफी नाराज़ नजर आ रहे हैं, उन्होंने आज अपने आवास पर बैठक बुलाई है, जिसमें अगली रणनीति तय की जायेगी।बेहड के इस कदम से पुलिस महकमे की मुश्किलें बढ़नी तय है।
