लोकसभा चुनाव,भाजपा ने जारी की पहली लिस्ट।उत्तराखंड की तीन सीटों की स्थिति साफ नैनीताल से भट्ट,अल्मोड़ा से टम्टा, टिहरी से विजय लक्ष्मी को टिकट

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)।आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 195 को टिकट दिया गया है। पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि 195 में से 28 हमारी मातृ शक्ति है, 50 से कम उम्र वाले 47 युवा उम्मीदवार हैं। अनुसूचित जाति के 27, अनुसूचित जनजाति के 18 और पिछड़ा वर्ग के 57 उम्मीदवार हैं। मालूम हो कि बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने कैंडिडेट्स के नाम तय करने को लेकर मैराथन बैठक की थी। इस दौरान करीब 16 राज्यों के लिए नामों पर विचार-विमर्श किया गया था


बीजेपी ने उत्तराखंड में तीन सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. इनमें नैनीताल से अजय भट्ट, अल्मोड़ा से अजय टम्टा और टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह को टिकट दिया गया है।
