उधमसिंह नगर

सामिया के एक भूखंड की चल रही नीलामी की तैयारी पर मैनेजमेंट ने जताई आपत्ति।मैनेजमेंट ने जारी किया बयान, तहसील प्रशासन की तैयारी को बताया गलत

नरेन्द्र राठौर 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। तहसील प्रशासन द्वारा सामिया लेक सिटी में बकाया को लेकर चल रही भूमि नीलामी को कालौनी मैनेजमेंट ने गलत बताया है। कालौनी प्रबंधन ने बयान जारी इसका उदाहरण भी पेश किया है।

कालौनी प्रबंधन के मुताबिक प्रशासन ज़िला ऊधम सिंह नगर द्वारा सामिआ लेक सिटी के एक भूखंड के नीलामी कर वसूली के बारे में सामिआ मैनेजमेंट को केवल ये कहना है कि उपरोक्त भूमि पहले ही काफ़ी समय पूर्व बिक चुकी है । तथा भूस्वामियों ने उपरोक्त भूमि पर नीलामी के ख़िलाफ़ पहले से सामिआ एवं तहसील रूद्रपुर सदर पर मुक़दमा दर्ज किया है और मैटर सब्जूडिस है तो कोई भी बयान ठीक नहीं है ।

सामिआ ने अधिकांश भुगतान तहसील के खाते में भी किया है और काफ़ी भुगतान आर सी की डायरेक्ट सामिआ से भी लोगों ने प्राप्त की है जिसकी सूचना तहसील एवं माननीय रेरा को दे दी गई है । बकाया भुगतान का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा जो तहसील द्वारा प्रकाशित देनदारी से काफ़ी कम है ।