Latest:
राष्ट्रीय

डाक्टर के पास मिली देश को दहलाने की सामग्री  350 किलो आरडीएक्स,एके 47,कारतूस बरामद 

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। हरियाणा के फरीदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। आतंकवादियों से कनेक्शन के आरोप में पकड़े गए इस डॉक्टर के पास जो बरामद हुआ, उससे सबकी आंखों फटी रह गईं। पुलिस ने डॉक्टर की निशानदेही पर बड़े पैमाने पर आरडीएक्स, एके-47 और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह सब एक घर में की गई छापेमारी के दौरान बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि जम्मू- कश्मीर पुलिस ने यह छापा मारा था। डॉक्टर के घर से करीब 350 किलो आरडीएक्स भी मिला है।

पुलिस ने इस पूरे ऑपरेशन को गुपछचुप तरीके से अंजाम दिया है। रविवार को हुई ताबड़तोड़ छापेमारी की किसी को भनक तक नहीं लगी। यह कार्रवाई रविवार को एटीएस ने की। उत्तर प्रदेश से लेकर गुजरात तक जम्मू-कश्मीर से लेकर आंध्र प्रदेश तक की डॉक्टर्स को पकड़ा गया है।

अनंतनाग से पकड़ा गया था डॉक्टर

सूत्रों ने बताया कि यूपी के सहारनपुर से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से लिंक के चलते अनंतनाग से एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया था। इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में किराये पर रह रहे एक डॉक्टर के कमरे में छापा मारा और यहां से 300 किलो आरडीएक्स बरामद हुआ।

12 गाड़ियों में आई पुलिस

पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया था। डॉ. आदिल से पूछताछ के बाद उसने भारी गोला-बारूद का खुलासा किया। बताया जा रहा है कि फरीदाबाद के इलाके में पुलिस की लगभग 12 गाड़ियां आई थीं। जहां पर डॉक्टर का किराए वाला घर था, उस इलाके को चारो तरफ से घिर लिया गया। डॉ. आदिल को भी पुलिस अपने साथ लाई थी।