महापौर विकास ने रुद्रपुर शहर की बिजली व्यवस्था को लेकर विधुत अधिकारियों के साथ की बैठक

रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर नगर निगम महापौर विकास शर्मा ने रुद्रपुर खंड कार्यालय प्रथम भदईपुरा स्थित विद्युत विभाग कार्यालय में नए अधिशासी अभियंता राजीव चक्रवर्ती, एस.डी.ओ. अंशुल मदान एवं जे.ई. पारुल चौधरी के साथ बैठक की गई।


बैठक के दौरान महापौर जी ने रुद्रपुर शहर की लाइटिंग व्यवस्था, तारों के जाल, खंभों की स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को ज़मीनी हालात से अवगत कराया एवं आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिए।
🔌🔧 जनता की सुविधा ही हमारी प्राथमिकता है।
#रुद्रपुर #नगरनिगम #महापौरविकासशर्मा #बिजलीविभाग #SmartCityRudrapur
