उधमसिंह नगर

नटवरलाल लाल भूमाफिया पर भारी पड़े महापौर विकास शर्मा।भूमाफिया का टूटा सपना 30 करोड़ की जमीन कराई कब्जा मुक्त।भूमाफिया ने कोर्ट में फर्जी दस्तावेजों से ले रखा था स्टे। सरकारी जमीन अपनी बताकर नटवरलाल ने कई लोगों से कर रखी थी लाखों की ठगी।आरटीआई कार्यकर्ता रामबाबू ने भू-माफियों के कारनामों का किया था भांडाफोड

रुद्रपुर(खबर धमाका)। महानगर में एनएच 74 से सटी करीब 30 करोड़ की जमीन महापौर विकास शर्मा के निर्देश पर नगर निगम ने क़ब्ज़े में ले ली। जमीन पर लंबे समय से एक भू-माफियों फर्जी दस्तावेज लगाकर अपना कब्जा बता रहा था, भूमाफिया ने कोर्ट को गुमराह करके स्टे भी ले रखा। आरटीआई कार्यकर्ता रामबाबू भी नगर निगम के मददगार साबित हुए हैं। महापौर विकास शर्मा की यह सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है।इधर जमीन को अपनी बताकर की लोगों से लाखों की ठंडी कर चुके नटवरलाल को मुंह की खानी पड़ी पड़ी है।

https://www.facebook.com/share/v/1BDE4VhmU4/

https://www.facebook.com/share/v/19VRATa3uM/
शनिवार को नगर निगम टीम ने पुलिस फोर्स के साथ एनएच 74 पर रम्पुरा के निकट कुष्ठ आश्रम के बगल में मौजूद जमीन पर बुल्डोजर चला दिया। नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कुछ ही देर में जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाकर उसपर तार-बाड कर दी है। कब्जामुक्त कराई गई जमीन की कीमत 30 करोड़ के आस-पास बताई जा रही है।बताया जा रहा कि इस बेशकीमती जमीन पर एक भू-माफियों ने वर्षों पूर्व फर्जी दस्तावेज तैयार करके कब्जा कर लिया था। इन्ही फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसने कोर्ट से स्टे भी ले रखा था,यह मामला कोर्ट में 2018 से चल रहा था,इधर पिछले दिनों आरटीआई कार्यकर्ता रामबाबू ने जब सूचना अधिकार के तहत सभी दस्तावेज एकत्र किए तो नटवरलाल भू-माफियों की पोल खुल गई। जांच में पता चला था का भूमाफिया ने जमीन बिजली का जो मीटर लगवाया है, उसमें लगाए गई
गए हाऊस टैक्स,गैस सिलेंडर के दास्ताबेज फर्जी है।जिसे आधार बनाकर नगर निगम ने कोर्ट में मजबूत पैरवी की और आखिर में भूमाफिया के दावों को कोर्ट ने खारिज कर दिया।
कोर्ट द्वारा शुक्रवार को सुनाए गए इस फैसले से नगर निगम की बड़ी जीत माना जा रहा है।
महापौर विकास शर्मा के मुताबिक शहर में जहां भी सरकारी जमीन पर कब्जे हो रखे हों उन्हें कब्जा मुक्त करने का अभियान चल रहा है। उनके निर्देश पर ही निगम ने कोर्ट में मजबूत पैरवी की और उन्हें जीत मिली है। ट्रांजिट कैंप के शिवनगर मोड़ पर भी वेशकीमती जमीन का फैसला भी नगर निगम के हक में हुआ है, सोमवार को उस जमीन को खाली कराकर निगम अपने कब्जे में लेगा। इसके साथ ही अन्य कई स्थानों पर भू-माफियों ने निगम की जमीन पर कब्जा कर रखा है,उसे भी कब्जा मुक्त कराया जायेगा।