Latest:
उधमसिंह नगर

काबड रूट पर 27 से बैन हो जायेगी मीट की दुकान। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने दिए आदेश। उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

नरेन्द्र राठौर 

रुद्रपुर ( खबर धमाका)‌ सावन के महीने में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने वालों की सुरक्षा पुलिस पूरी मुस्तैदी से करेगी। इसके लिए काबड रुप पर पुलिस तैनात की जायेगी,तो 27 जुलाई से 03 अगस्त तक मीट की दुकानें बंद रहेगी।

 

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने काबड यात्रा की सुरक्षा को लेकर गुरुवार को बयान जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कावड़ियों की सुरक्षा के लिए यूपी पुलिस के साथ बैठक हो चुकी। दोनों राज्यों की पुलिस आपसी तालमेल के साथ कावड़ियों कि सुरक्षा करेगी,इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। साथ ही काबड रुप पर 27 जुलाई से 03 अगस्त तक सभी प्रकार की मीट की दुकानें बंद रहेगी। होटलों में भी न तो मीट बनेगा और न ही उसकी बिक्री की जायेगी। पुलिस उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करेंगी। उन्होंने बताया गंगाजल लेकर आने वाले लोगों को पूरी सुरक्षा दी जायेगी।