उधमसिंह नगर

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना तथा (होम स्टे) योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर अनुमोदन एवं स्वीकृति को बैठक कल

रुद्रपुर(खबर धमाका)।- जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना तथा पं० दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर अनुमोदन एवं स्वीकृति हेतु मुख्य विकास अधिकारी, दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक 10 दिसम्बर 2025 को पूर्वाह्न 11:30 बजे, विकास भवन सभागार, रुद्रपुर में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों योजनाओं के अंतर्गत जिन आवेदकों ने अपनी पूर्ण पत्रावलियाँ कार्यालय में जमा की हैं, उन्हें सूचित किया जाता है कि निर्धारित बैठक में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है। किसी भी कारणवश आवेदक की अनुपस्थिति की स्थिति में उसके आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने सभी संबंधित आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे अपने आवेदन पत्र एवं योजना से संबंधित सभी मूल अभिलेखों सहित समय से बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

———————————————–