ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, समाजसेवी गाबा, रेलवे पुलिस व नागरिक पुलिस पहुंची मौके पर

रुद्रपुर(खबर धमाका)।रुद्रपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 33 सिंह कॉलोनी की गली नंबर 4 के समीप एक लगभग 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर दुखद मौत हो गई। स्थानीय निवासी चौधरी रविंद्र मलिक द्वारा प्रदत्त सूचना मिलते ही समाजसेवी सुशील गाबा, जीआरपी एवं आदर्श कॉलोनी चौंकी पुलिस तथा भारत सेवा टीम मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हुई थी।

प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार आज प्रातः 10:00 बजे किलोमीटर संख्या 42 / 10 के समीप काठगोदाम से दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति आ गया। दुर्घटना होते ही ट्रेन में वही ब्रेक मार दिए और गार्ड ने नीचे उतरकर आकर देखा तो वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था। ट्रेन के गार्ड द्वारा तुरंत जीआरपी रुद्रपुर सिटी स्टेशन को जानकारी दी जिस पर जीआरपी के उप निरीक्षक संतोष सिंह मीणा के साथ-साथ स्थानीय निवासी चौधरी रविंद्र मलिक की सूचना पर समाजसेवी सुशील गाबा भी मौके पर पहुंच गए। उस शख्स की तत्काल वहीं पर मौत हो चुकी थी। जीआरपी पुलिस ने ट्रेन को रूद्रपुर स्टेशन की तरफ रवाना किया और आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस प्रशासन को भी सूचना दे दी। इधर समाज से भी सुशील गाबा ने दुखद सूचनाओं हेतु बनाए गए मोक्ष धाम ग्रुप में भी उक्त व्यक्ति की तस्वीर प्रसारित की।
आदर्श कॉलोनी चौकी द्वारा ली गई जामा तलाशी में मृतक की जेब में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती में सुरेश प्रसाद द्वारा दिए गए ₹200 की चंदे की धनराशि की रसीद प्राप्त हुई लेकिन कोई मोबाइल फोन अथवा परिचय पत्र,आधार कार्ड आदि प्राप्त न होने से मृतक की पहचान नहीं हो पाई।
भारत सेवा समिति द्वारा लाई गई एंबुलेंस में मृतक की पार्थिव देह को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
समाज सेवी सुशील गाबा ने आम जनता से अपील की है कि वहां रेलवे ट्रैक को पैदल आवाजाही के लिए प्रयुक्त ना करें और यदि बहुत ही आपातकाल में रेलवे ट्रैक के पास पैदल जाना हो तो उसे उचित व पर्याप्त दूरी ही बनकर चलें ,ताकि ऐसी दुर्घटना ना हो । विगत दिनों में ऐसी बहुत सी दुर्घटनाएं सामने आ चुकी है क्योंकि आजकल इलेक्ट्रिकल ट्रेन होने की वजह से ट्रेन की आवाज में काफी कमी आ गई है। इससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।
इस दौरान जगदीश तनेजा, चौधरी रविंद्र मलिक, गौरव गांधी, ललित सिंह बिष्ट, मनीष कुमार, हैप्पी रंधावा, सचिन मुंजाल आदि उपस्थित थे।
