विधायक शिव अरोरा ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ( दिशा ) की बैठक मे रुद्रपुर विधानसभा से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयो को उठाया।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति ( दिशा ) की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अब्दुल कलाम सभागार में नैनीताल- उधम सिंह नगर लोकसभा सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

वही दिशा की बैठक मे विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर विधानसभा से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषय को उठाया।
विधायक शिव आरोरा ने जलजीवन मिशन के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र मे पाइपलाइन लीकेज एवं टूटी सड़को की मरम्मत न होने पर नराजगी जाहिर की ओर डिटेल रिपोर्ट तैयार कर अति शीघ्र ठीक करने हेतु निर्देशित किया।
साथ हीं ट्रांजिष्ट कैम्प पानी आपूर्ति सुचारु करने व टूटी पाइपलाइन को 15 अप्रैल तक ठीक करने के निर्देश दिये।
विधायक आरोरा ने भूरारानी मटकोटा मार्ग से ओमैक्स रोड को जोड़ने वाले अंडरपास निर्माण कार्य की सुस्त गति पर सख्त नारजगी जाहिर की ओर कहा 25 से 30 गांव के हजारों लोग परेशानीं झेल रहें है कार्य की गति बढ़ाने एवं जून तक बरसात से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये जिससे वह जनउपयोगी अंडरपास जनता के हित मे प्रयोग मे लाया जा सके।विधायक शिव अरोरा ने दिशा की बैठक मे स्वास्थ से जुड़े एक महत्वपूर्ण विषय को बैठक मे उठाया की रुद्रपुर मे ईएसआई अस्पताल मे डॉक्टर का न होने ओर सविदा चिकित्सकों के माध्यम से ठीक प्रकार से इलाज न होने पर नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने कहा इस व्यवस्था के चलते 2 लाख से अधिक मजदूर परेशानी का सामना करना कृपा कर रहे हैं उन्हें ठीक इलाज नहीं मिल पा रहा। वही इस विषय को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार से स्थाई डॉक्टरों की डिमांड की जाना आवश्यक है।
वही विधायक शिव अरोरा ने त्रिशूल चौक से डीडीचौक तक चौड़ीकरण सौंदर्यकरण कार्य की गति सुस्त होने पर नाराजगी व्यक्त की बरसात से पहले जून माह तक कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये।
वही विधायक अरोरा ने बैठक मे काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण हेतु अतिक्रमण हटाने के अभियान को जल्द से जल्द शुरू करने व विद्युत विभाग व जल संस्थान द्वारा पानी की लाइन शिफ्ट करने के कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने को कहा ताकि सड़क निर्माण कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जा सके।
