छेड़छाड़ का विरोध किया तो कर दी हत्या। ऊधमसिंहनगर में ओडिशा की महिला हत्याकांड का खुलासा,एक गिरफ्तार

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर के लालपुर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने शाम होते-होते खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल गिरफ्तार आरोपी का भाई अभी फरार है। हत्याकांड की बजह छेड़छाड़ का विरोध बताया जा रहा है।

https://www.facebook.com/share/v/16VURHUkBW/
https://www.facebook.com/share/v/1FunwUWzF8/
https://www.facebook.com/share/v/14TcDHyR2hh/
ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करके देखिए अन्य बड़ी खबरें
जानकारी मुताबिक के ओडिशा निवासी सृष्टि शर्मा लालपुर की महेंद्र कंपनी में कार्यरत थी उसकी गुमशुदगी 5 नवंबर को उसके रिश्तेदार अमृत कुमार ने दर्ज कराई थी। CCTV जांच में पता चला कि 4 नवंबर की दोपहर वह कमरे में गई और बाहर नहीं निकली। संदेह के आधार पर पुलिस ने मकान मालिक अमित से पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया।
अमित ने बताया कि खाना बनाने के बहाने उसने सृष्टि को घर बुलाया और जबरदस्ती की। जब उसने विरोध किया तो पहले गला दबाकर तथा बाद में चादर से घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में भाई सुमित की मदद से शव को बाइक से ले जाकर श्मशानघाट के पास नाले में फेंक दिया। अमित की निशानदेही पर पुलिस ने शव, हत्या में प्रयुक्त चादर और आरोपी के कपड़े बरामद कर लिए हैं।
