Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन का खुला कार्यालय 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीणा आदेश के अनुसार एवं युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष जतिन अग्रवाल के निर्देशानुसार, श्रीमती आशा मुंजाल, जिला महासचिव महिला मोर्चा के कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

कार्यालय के उद्घाटन में *विशेष अतिथि* के रूप में *एडवोकेट प्रेमलता सिंह जी* को आमंत्रित किया गया है। श्रीमती प्रेमलता जी *उत्तराखंड सरकार में, राज्य बाल विकास बोर्ड में, दर्जा राज्य मंत्री* के रूप में कार्यरत रह चुकी हैं।

इस कार्यक्रम में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष जतिन अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष लकी कालरा, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप कुमार गर्ग, प्रदेश महामंत्री अमन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष अटल बिहारी, जिला सचिव ज्योति कनौजिया जिला संगठन मंत्री शीला चौधरी, जिला मंत्री सरोज बाला, व अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय कार्यालय की तरफ से आशा मुंजाल को बहुत-बहुत बधाइयां और शुभकामनाएं दी गई। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन और संगठन के सभी पदाधिकारी 24 घंटे पीड़ितों की मदद* करने के लिए वह *समाज सेवा के लिए* हमेशा से तत्पर रहे हैं और आगे भी रहेंगे।