उधमसिंह नगर

सरकारी जमीन पर कालौनी काटने वाला नटवरलाल तंमचे के साथ गिरफ्तार। कई लोगों के साथ कर चुका था लाखों की ठगी। दो अन्य लोगों के साथ मिलकर सरकारी जमीन पर काटता था कालौनी

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। किच्छा में सरकारी जमीन को अपनी जमीन बताकर बेचने और करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस ने पुलभट्टा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक 10 नवम्बर को 2023 को अकील अहमद एवं तौफीक अहमद पुत्रगण तज्जन निवासी ग्राम कुरैया थाना किच्छा ने मो0 आरिफ उर्फ बाबू पुत्र मोहब्बत शाह निवासी वार्ड न020 इन्द्रानगर सिरौलीकला मूल निवासी इस्लाम नगर वार्ड न0 03 थाना सितारगंज, मोहम्मद अली पुत्र मोहम्मद शाह निवासी वार्ड नं0 20, इन्द्रानगर सिरौलीकलां किच्छा थाना पुलभट्टा के खिलाफ तहरीर देकर सिरौलीकला तहसील किच्छा के खाता सं0-02097 के खसरा सं0-477 रकबा 0.230080 है0 भूमि खाद के पक्के में दर्ज सरकारी जमीन को अपनी जमीन बताकर बेचने के नाम पर 39 लाख रूपये ठगी करने का आरोप लगाया था। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक धीरज वर्मा के सुपुर्द की गयी। एसएसपी ने ठगी के फरार आरोपियों की गिरप्तारी के निर्देश दिये थे। जिस पर गठित टीम ने आरोपी मो0 आरिफ उर्फ बाबू पुत्र मोहब्बत शाह निवासी वार्ड न020 इन्द्रानगर सिरौलीकला थाना पुलभट्टा जिला उधम सिंह नगर मूल निवासी इस्लाम नगर वार्ड न0 03 थाना सितारगंज को भंगा भिल्लौर बहेडी बॉर्डर से मय एक तमंचे के साथ गिरफ्तर किया है। पूछताछ मे आरिफ उपरोक्त ने बताया कि उसने और मो0 अली ने मिलकर सिरौलीकला मे भूमि खाद के गîक्के में दर्ज सरकारी जमीन को अपनी जमीन बताकर अकील व तौफीक को 39 लाख रूपये की ठगी की थी लोगो को डराने धामकाने व अपनी सुरक्षा के लिए यह तमंचा व कारतूस अपने पास रखा था। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने यह भी बताया गया कि उनके गिरोह का सरगना हाजी अबरार निवासी आवास विकास किच्छा है। हाजी अबरार और उसका साला जावेद और सितारगंज निवासी वाहिद मिलकर अवैध कालोनियां काटकर लोगों को स्टांप पर इसी प्रकार जमीन बेच देते हैं इन लोगों द्वारा किच्छा सितारगंज पुलभट्टा बहेड़ी आदि स्थानों पर इसी तरह फर्जी काम कर लोगों से लगभग चार करोड रुपए की ठगी करने की बात प्रकाश में आई है। पुलिस मामले में मोहम्मद अली पुत्र मोहम्मद शाह निवासी वार्ड नं0 20, इन्द्रानगर सिरौलीकलां की तलाश कर रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, उपनिरीक्षक धीरज वर्मा, हेड कांस्टेबल धरमवीर सिंह,का0 महेन्द्र सिंह,का0 दीपक विष्ट आदि शामिल थे।