रुद्रपुर में फर्जी आधार-पेन कार्ड और मार्कशीट तैयार करने वाला नटवरलाल चढ़ा पुलिस के हत्थे। जनसेवा केंद्र पर चल रहा था पूरा खेल।एसटीएफ/ट्रांजिट कैंप पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में मिली सफलता।भारी मात्रा में आधार कार्ड, पैन कार्ड, कूटरचित अंकतालिकाएं व इनको बनाने के उपकरण बरामद।

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में नवनियुक्त एसएसपी अजय गणपति के कमान संभालने के बाद हुई पुलिस पूरे तरह एक्शन में नजर आ रही है। ट्रांजिट कैंप पुलिस/एसटीएफ ने क्षेत्र के जनसेवा केंद्र पर छापामार फर्जी दस्तावेज तैयार करने की बड़ी घटना का खुलासा किया है। मौके से जनसेवा केंद्र संचालक को गिरफ्तार किया गया है तो बड़े पैमाने पर फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।

https://www.facebook.com/share/v/17g1p5ez7V/
https://www.facebook.com/share/v/1Gk4rVqwwk/
एसएसपी अजय गणपति के मुताबिक क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण में थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस टीम द्वारा एसटीएफ कुमाऊं परिक्षेत्र के साथ संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र अंतर्गत मछली मार्केट रोड स्थित “गंगवार जनसेवा केन्द्र” नामक दुकान पर छापेमारी की गई, जहां अवैध रूप से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं शैक्षिक प्रमाणपत्र तैयार किए जा रहे थे। मौके से अभियुक्त चेतन कुमार पुत्र राजपाल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम एन्चौरा, थाना पटवाई, जिला रामपुर (उ0प्र0), हाल निवासी गड्ढा कॉलोनी शिमलाबहादुर, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह PIXELLAB एप्लीकेशन के माध्यम से कस्टमर की फोटो, नाम व पता एडिट कर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अंकतालिका तैयार करता था, जिन्हें सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी हेतु प्रयोग किया जाता था। दुकान व मोबाइल की जांच में बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज, कूटरचित अंकतालिकाएं तथा डिजिटल प्रतियां पाई गईं। कंप्यूटर स्क्रीन पर भी फर्जी मार्कशीट की प्रतियां प्रदर्शित हो रही थीं। अभियुक्त के विरुद्ध थाना ट्रांजिट कैम्प पर मुकदमा एफआईआर संख्या 58/2026 धारा 318(2)/336(3)/338/340(2) बीएनएस के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है।
बरामदगी का विवरण
01 प्रिंटर, 01 मॉनिटर/डेस्कटॉप, 01 सीपीयू, 01 कीबोर्ड, 01 माउस, 01 बायोमैट्रिक स्कैनर,फर्जी आधार कार्ड – 40, फर्जी पैन कार्ड – 53, कूटरचित अंकतालिकाएं, फोटोशीट पेपर, 01 मोबाइल फोन (POCO कंपनी)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 विपिन जोशी (एसटीएफ)
उ0नि0 कृष्ण गोपाल मठपाल (एसटीएफ)
उ0नि0 अकरम अहमद (कोतवाली ट्रांजिट कैम्प)
अ0उ0नि0 चन्द्र प्रकाश बबाड़ी
