न पहुंच चली,न हेकड़ी,लगा दी सील। किच्छा में अवैध कालौनी पर चला प्रशासन का डंडा कालौनी में सरकारी जमीन पर कब्जा एच एच घोटाले में भी जा चुकी है जेल

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। अक्सर विवादों में रहने वाली लेडी बिल्डर की एक और कालौनी पर प्रशासन का डंडा चल गया है। प्रशासन ने कालौनी के सेल्स आफिस को सील कर दिया है। कार्यवाही के दौरान लेडी बिल्डर की दलील भी काम में नहीं है।नपाई में कालौनी में एक एक सरकारी जमीन होने का दावा तहसील प्रशासन ने किया है।

किच्छा में एसडीएम को हनक दिखाती लेडी बिल्डर

किच्छा में अवैध कालौनी के दफ्तर को सील करते प्रशासन के कर्मी
सोमवार को किच्छा एसडीएम कौस्तिक मिश्रा, तहसील प्रशासन और डीडीए के टीम के साथ किच्छा के हल्द्वानी रोड स्थित एक कालौनी पहुंच गए। एसडीएम के मुताबिक कालौनी अवैध थी,जिसका नोटिस भी दिया जा चुका था,इसके बाद भी कालौनी को विकसित करने का काम चल रहा था। टीम ने कालौनी के सेल्स आफिस को सील कर दिया इस दौरान लेडी बिल्डर ने एसडीएम को काफी हनक भी दिखाई। लेकिन एसडीएम ने उसकी एक नहीं सुनी। लेडी बिल्डर ने कालौनी के रेरा से पास होने के दस्तावेज भी दिखाए, लेकिन डीडीए के कर्मियों ने कालौनी के अवैध होने की पुष्टि कर दी। इधर लेडी बिल्डर के काफी हंगामे के बाद प्रशासन की कार्यवाही जारी रही। तहसील प्रशासन की नाप जोख में कालौनी में 4700 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर कब्जा पाया गया है। बताया जाता कि अवैध में लेडी बिल्डर के साथ ही कई अन्य बड़े लोग पार्टनर है।

एसडीएम कौस्तिक मिश्रा ने बताया कि शीघ्र ही सरकारी जमीन को कब्जे में लिया जायेगा।
इधर सवाल उठ रहा है,कि लेडी बिल्डर की हर कालौनी में सरकारी जमीन क्यों मिलती है। दो माह पहले देवरिया टोल प्लाजा के पास मौजूद अवैध कालौनी में भी सरकारी जमीन पाई गई थी।इससे पहले लेडी का नाता जिस कालौनी से जुड़ा रहा वहां भी सरकारी जमीन पर कब्जे मिले हैं।
